{"_id":"69f65a5f99b98a0cce08a4d9","slug":"woman-seriously-injured-after-auto-rickshaw-overturns-on-badkhal-flyover-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68986-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बड़खल फ्लाईओवर पर ऑटो पलटने से महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बड़खल फ्लाईओवर पर ऑटो पलटने से महिला गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार और लापरवाही से ऑटो चलाने का आरोप, सवारी के टोकने पर भी नहीं मानी थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत एक मई को प्राथमिकी दर्ज की है।
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी अभय प्रताप ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी चंचल कुमारी एनआईटी फरीदाबाद स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। 25 अप्रैल को वह ओल्ड फरीदाबाद चौक से ऑटो में सवार होकर घर आ रही थी। आरोप है कि चालक ऑटो को अत्यधिक तेज और लापरवाही से चला रहा था। चंचल ने जब उसे धीरे चलने को कहा, तो चालक ने अनसुना कर दिया।
बड़खल फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही चालक ने दूसरी गाड़ियों से आगे निकलने के लिए अचानक कट मारा, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चंचल को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार चंचल को फ्रैक्चर हुआ है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
Trending Videos