फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman went to her parents house with her daughters but thieves broke into house and stole her jewellery

बेटियों के कैसे पीले होंगे हाथ: सऊदी अरब में पति, बेटियों संग मायके गई महिला, पीछे से ताला तोड़ जेवर ले गए चोर

Wed, 29 Jul 2026 04:54 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 29 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

पल्ला थाना क्षेत्र की सूर्या कॉलोनी में शहनाज के घर से चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Woman went to her parents house with her daughters but thieves broke into house and stole her jewellery
जेवर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटियों की शादी के लिए वर्षों से जुटाए सोने के जेवर चोर ले गए। पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर स्थित सूर्या कॉलोनी में मंगलवार रात महिला अपने दोनों बेटियों के साथ मायके में जन्मदिन समारोह में गई थी। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली।

विज्ञापन

पीड़िता शहनाज ने पुलिस को बताया कि वह सूर्या कॉलोनी में अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। उनके पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनका मायका भी घर के पास ही है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह बेटियों के साथ मायके में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थीं। देर रात होने के कारण वह वहीं रुक गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लॉक भी टूटा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी गायब है।

विज्ञापन

शहनाज ने बताया कि उन्होंने दोनों बेटियों की शादी के लिए धीरे-धीरे करके सोने के जेवर बनवाए थे। चोरी हुए जेवर वर्षों की मेहनत से जुटाए गए थे और जल्द होने वाली बेटियों की शादी के लिए रखे गए थे। कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं।

फुटेज में दोनों युवक कच्छा पहने हुए हाथ में लैपटॉप और अन्य सामान लेकर जाते नजर आ रहे हैं। आशंका है कि चोरी की वारदात रात करीब दो बजे के बाद की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed