फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's participation in the Kanwar Yatra has increased; many are carrying the Kanwar for the first time.

Faridabad News: फ्लायर<bha>--</bha>- कांवड़ यात्रा में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, कई पहली बार उठा रहीं कांवड़

Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women's participation in the Kanwar Yatra has increased; many are carrying the Kanwar for the first time.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का जिले की सीमा में पहुंचना शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बार यात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं पहली बार कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रही हैं। इन महिलाओं का कहना है कि उनके परिवार में आज तक किसी ने कांवड़ नहीं उठाई थी, लेकिन भगवान शिव के प्रति आस्था और मन में बनी श्रद्धा ने उन्हें पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकलने के लिए प्रेरित किया। पहली बार कांवड़ उठाने को लेकर महिलाओं में धार्मिक आस्था के साथ-साथ गर्व और खुशी का भाव भी नजर आ रहा है।

महिलाओं से बातचीत

परिवार में आज तक किसी ने कांवड़ नहीं उठाई थी। स्वयं कांवड़ लाने का संकल्प लिया। थकान के बाद भी भगवान शिव का नाम लेने से उत्साह बना रहता है। - गुलवीरी, मंडकोला
विज्ञापन


पहली बार कांवड़ लेकर आने का अनुभव बेहद ही शानदार रहा है और रास्ते में मिलने वाले शिवभक्तों से और भी ज्यादा हौसला मिलता है। -अनीता, जैदापुर

बेटियां भी धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जुड़ें। इसी उद्देश्य से पहली बार कांवड़ उठाई और यात्रा में परिवार का पूरा सहयोग मिला। -पपीता, हसनपुर

अब कांवड़ में महिलाएं भी बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। शिवभक्ति में भेद नहीं है और श्रद्धा हो तो हर कोई कांवड़ लेकर यात्रा कर सकता है। -लीला, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed