{"_id":"69d014341a3067e3b9020b59","slug":"young-man-dies-in-road-accident-murder-alleged-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66555-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा, ट्रक चालक घर से लेकर गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी अज्ञात वाहन से टक्कर मार कर हत्या की गई है। थाना छांयसा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर यूपी निवासी आबशार फैजी ने बताया कि आमिर नजमी उनका भाई है। 31 मार्च को बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर से भूरा ट्रक चालक उसको अपने साथ काम करने के लिए लेकर आया था। उसी दिन रात को सूचना प्राप्त हुई कि उनका भाई आमिर नजमी का कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर गांव फज्जुपुर खादर के पास मृत अवस्था में पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि भूरा ही उसे ट्रक से लेकर गया था और भूरा ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।
घटना के बाद उन्होंने जब भूरा को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया, लेकिन रात को भूरा ने फोन करके बताया कि उनका उसके भाई आमिर से पलवल एक्सप्रेस वे पर झगड़ा हो गया था। इसलिए वह उसको वहीं पर छोड़कर चला गया। उसने बताया कि 13 साल पहले भी उनके भाई को घायल करके अधमरी अवस्था में रात को बुढ़ाना छोड़ दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी भूरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos