{"_id":"6a7f62e7074c1397a50acdb4","slug":"youth-students-briefed-on-electronic-media-reporting-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77476-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ : विद्यार्थियों को दी गई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टिंग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ : विद्यार्थियों को दी गई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टिंग की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रोंं ने खबर बनाने से प्रसारण तक की प्रक्रिया जानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीएजेएमसी के छात्रोंं के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टिंग पर विशेष मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। वीकली स्किल बूस्ट श्रृंखला के अंतर्गत इस कार्यशाला का उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक मीडिया अनुभव में बदलना था।
इसके अलावा छात्रों को न्यूज स्टोरी के विचार से लेकर अंतिम ब्रॉडकास्ट तक की प्रक्रिया से रूबरू कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्वेता अरोड़ा मल्होत्रा ने अपने 15 वर्षों के व्यावहारिक अनुभव को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने छात्रों को न्यूज रूम की कार्यप्रणाली, इनपुट-आउटपुट विभागों के तालमेल, तथ्य सत्यापन और खोजी पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत कराया। मास्टर क्लास का मुख्य आकर्षण पीस टू कैमरा (पीटीसी) पर केंद्रित रहा। विद्यार्थियों को ओपनिंग, मिड और क्लोजिंग पीटीसी की तकनीक सिखाई गई। इसके बाद छात्रों ने स्वयं रिपोर्टर और कैमरा पर्सन की भूमिका निभाते हुए प्रैक्टिकल रिपोर्टिंग का अनुभव लिया। मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि विभाग का सदैव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ इंडस्ट्री ओरिएंटेड व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाए।