सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in house, elderly man burnt to death

Delhi NCR News: घर में लगी आग, बीमार बुजुर्ग की झुलसकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पहाड़गंज के चूना मंडी स्थित चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी आग
Trending Videos

-हादसे के समय बुजुर्ग घर पर थे अकेले, अंदर से था दरवाजा बंद,
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित चूना मंडी के एक मकान में सोमवार को अचानक आग लगने से एक बीमार बुजुर्ग तीसरी मंजिल पर फंस गए। जब तक दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में झुलसकर बुजुर्ग रमेश कुमार (60) की मौत हो चुकी थी। उनका शव घर से निकालकर मोर्चरी भेज दिया गया। मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले काफी समय से रमेश का आधा शरीर लकवाग्रस्त था। हादसे के समय वह घर पर अकेले थे और उन्होंने घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। आग लगने पर पड़ोसियों ने उनको बचाने की खूब कोशिश की। पड़ोसियों ने बीट स्टाफ की मदद से ऊपरी मंजिलों पर फंसे तीन अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला। इस हादसे में 58 साल के नरेश मामूली रूप से झुलस गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
पहाड़गंज पुलिस कर रही है मामले की जांच : पहाड़गंज थाना पुलिस ने आग लगने के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।आशंका है कि शार्ट-सर्किट होने की वजह से घर में आग लगी, जो बाद में चौथी मंजिल तक पहुंच गई। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि उनकी टीम को 2.41 बजे खबर मिली कि गली नंबर-4, चूना मंडी के एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। इस बीच दमकल की टीम भी वहां पहुंच गई। कुछ ही देर बाद 3.10 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय परिवार को कोई सदस्य नहीं था : चार मंजिला इमारत करीब 25 गज में बना है। इसकी तीसरी और चौथी मंजिल पर रमेश कुमार का परिवार रहता था। रमेश के परिवार में पत्नी शीला देवी के अलावा दो बेटे रोहित और नरेश हैं। इमारत में आग लगी तो रोहित व नरेश काम पर गए थे। पत्नी बाजार कुछ सामान लेने गई थीं। जाते समय उन्होंने पति से अंदर की कुंडी भी लगाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article