सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out in room in Gopalpuri after parents had left for work

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: गोकुलपुरी इलाके में लगी आग, चार साल के बच्चे की मौत; काम पर गए थे माता-पिता

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के गोपालपुरी में माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद कमरे में आग लग गई। आग लगने से 4 और 5 साल के दो बच्चों जख्मी हो गए। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। 

fire broke out in room in Gopalpuri after parents had left for work
दिल्ली दमकल विभाग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

गोकलपुरी थाना क्षेत्र में आज शाम आग लगने की एक दुखद घटना सामने आई है। इस घटना में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पांच साल का बच्चा घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

Trending Videos


पुलिस को कर्दम धर्मशाला के पास आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि माता-पिता काम पर गए हुए थे। उन्होंने अपने पांच और चार साल के बच्चों को दूसरी मंजिल के एक कमरे में अकेला छोड़ दिया था। दोपहर करीब 3:15 बजे बच्चों की दादी ने कमरे से धुआं निकलते देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी जब कमरे में पहुंची तो उन्होंने दोनों बच्चों को घायल अवस्था में पाया। परिवार के सदस्यों ने तुरंत दोनों बच्चों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पांच साल के दूसरे बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed