{"_id":"69c547ba91d847d4b7061c35","slug":"four-minors-apprehended-in-youths-murder-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129595-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवक की हत्या के मामले में चार नाबालिग धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवक की हत्या के मामले में चार नाबालिग धरे
विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र के यूईआर-2 के पास जनवरी में मिला था शव
नई दिल्ली । नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बवाना सेक्टर-पांच में युवक की गला रेतकर हत्या के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 28 जनवरी को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बवाना सेक्टर-5 यूईआर-2 के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की शिनाख्त होलंबी खुर्द निवासी 23 साल के विक्की के रूप में हुई। उसके पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने चार नाबालिगों तक पहुंची। ब्यूरो
Trending Videos