फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free travel with pink tickets continues until August 31.

Delhi NCR News: अब 31 अगस्त तक पेपर पिंक टिकट से ही मुफ्त सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
पिंक कार्ड की अनिवार्यता फिर टली, अब एक सितंबर से बिना कार्ड नहीं मिलेगी मुफ्त बस यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली पिंक टिकट व्यवस्था फिलहाल जारी रहेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब महिला यात्री 31 अगस्त तक पहले की तरह पेपर आधारित पिंक टिकट लेकर डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से मुफ्त यात्रा की व्यवस्था एक सितंबर से अनिवार्य होगी। डीटीसी ने 14 अगस्त को जारी नए आदेश में स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त तक पात्र महिला यात्रियों को मौजूदा व्यवस्था के तहत पेपर पिंक टिकट जारी किए जाते रहेंगे। स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की तारीख पहले एक अगस्त तय की गई थी। इसके बाद इसे 16 अगस्त किया गया और अब एक सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीटीसी ने इससे पहले 10 जुलाई के सर्कुलर में एक अगस्त से स्मार्ट कार्ड अनिवार्य करने की घोषणा की थी। 31 जुलाई के आदेश से पेपर टिकट व्यवस्था 15 अगस्त तक बढ़ाई गई थी। अब नई समयसीमा के साथ महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दो सप्ताह से अधिक का अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 सितंबर से कार्ड नहीं होने पर देना होगा किराया
एक सितंबर से मुफ्त यात्रा के लिए महिला यात्रियों को वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बस में टैप करना होगा। जिनके पास वैध कार्ड नहीं होगा, उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी और निर्धारित किराया देकर सामान्य टिकट लेना पड़ेगा। डीटीसी ने सभी डिपो प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों, कंडक्टरों और प्रवर्तन कर्मचारियों को नई समयसीमा की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पात्र महिलाओं को 31 अगस्त से पहले स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed