{"_id":"69bfa05f4dfc13576b0a7ba6","slug":"gang-involved-in-the-storage-and-black-marketing-of-gas-cylinders-busted-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गैस सिलिंडरों के भंडारण और कालाबाजारी करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गैस सिलिंडरों के भंडारण और कालाबाजारी करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस टीम ने 21 मार्च को के ब्लॉक महिपालपुर के एक मकान पर दबिश दी। जहां पुलिस को काफी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर मिले। पुलिस ने वहां से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
गैस सिलिंडरों के भंडारण और कालाबाजारी करने वाले गैंग का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने महिपालपुर इलाके में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों के भंडारण और कालाबाजारी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा, दिनेश साहू और मिथिलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार कमर्शियल सहित 74 सिलिंडर, एक टाटा एस गोल्ड वाहन, इलेक्ट्रॉनिक व हैंगिंग वेटिंग मशीनें तथा गैस ट्रांसफर करने के उपकरण बरामद किए हैं।
Trending Videos
जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि वाहन चोरी निरोधक शाखा को सूचना मिली कि महिपालपुर में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना को सत्यापित करने के बाद टीम ने 21 मार्च को के ब्लॉक महिपालपुर के एक मकान पर दबिश दी। जहां पुलिस को काफी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर मिले। पुलिस ने वहां से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि इनके पास गैस भंडारण या बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह बिना बिल के स्थानीय लोगों को गैस सिलिंडर बेचते थे और अधिक मुनाफा कमाने के लिए भरे हुए सिलिंडरों से गैस निकालकर खाली सिलिंडरों में भरते थे। इसके लिए वह एक पाइप का इस्तेमाल करते थे और परिवहन के लिए टाटा एस वाहन का उपयोग करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता तीनों मूलत: बांका बिहार के रहने वाले हैं। पिछले 20-25 साल से दिल्ली में रह रहे थे और पिछले तीन साल से इस अवैध धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।