सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Garbage dump near Rashtrapati Bhavan Apartments

Delhi NCR News: राष्ट्रपति भवन अपार्टमेंट्स के पास कूड़े का ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका के सेक्टर-10 स्थित राष्ट्रपति भवन अपार्टमेंट्स के पास कूड़े का ढेर लगा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार के अनुसार, प्लॉट नंबर 3 के पास लंबे समय से कचरा जमा हो रहा है। समय पर सफाई न होने के कारण यहां गंदगी फैल रही है और बदबू भी आने लगी है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कूड़े के ढेर के कारण मच्छर और अन्य कीड़े भी बढ़ रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कूड़ा हटाया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि इलाके को साफ और सुरक्षित रखा जा सके। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed