फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15-year-old schoolgirl misdeed in Modinagar blackmailed for six months after video recorded

पड़ोसी निकला हैवान: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, छह माह किया ब्लैकमेल; पेट दर्द के बाद जांच में हुआ खुलासा

Thu, 13 Aug 2026 09:03 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 09:03 AM IST
सार

मोदीनगर में एक पड़ोसी ने 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। आरोप है कि आरोपी छह महीने तक वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा का शोषण करता रहा।

विज्ञापन
15-year-old schoolgirl misdeed in Modinagar blackmailed for six months after video recorded
घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बनाया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को छह महीने तक ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म
छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है और उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। 30 वर्षीय आरोपी सचिन काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
लगभग छह महीने पहले, सचिन मौका देखकर छात्रा के घर में घुस गया। उसने छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन

अस्पताल जाने पर हुआ खुलासा
आरोपी ने बीते शुक्रवार को भी छात्रा से दुष्कर्म किया था। इसके बाद छात्रा के पेट में लगातार दर्द रहने लगा। परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला। बाद में परिजन छात्रा को गाजियाबाद स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां जांच में छात्रा के दो महीने की गर्भवती होने का पता चला।

छात्रा ने परिजनों को बताई पूरी आपबीती
गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद छात्रा की मां ने निवाड़ी थाने में आरोपी सचिन के खिलाफ तहरीर दी। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed