{"_id":"6a7cd840700c34bc0201d119","slug":"giltz-team-a-defeated-shalimar-fighters-ii-by-21-runs-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-953195-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गिल्टज टीम ए ने शालीमार फाइटर्स टू को 21 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गिल्टज टीम ए ने शालीमार फाइटर्स टू को 21 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही गिरिराज प्रीमियर लीग में गिल्टज टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शालीमार फाइटर्स टू को 21 रन से हरा दिया। गिल्टज टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में शालीमार फाइटर्स टू की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 201 रन ही बना सकी।
टॉस जीतकर गिल्टज टीम ए ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से सोनू सिंह ने महज 15 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। तुषार चौधरी ने 19 गेंदों की मदद से 40 रन बनाए। मानस ने 41 रन का योगदान दिया। शालीमार फाइटर्स टू की ओर से विशेष वर्मा, अमल चौधरी, डॉ. निहित जैन, पुनीत कुमार, अग्निव और जॉय जॉर्ज ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शालीमार फाइटर्स टू की शुरुआत के बाद मध्यक्रम ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। सुमित सेठ ने 31 गेंदों में 69 रन बनाए। विनीत श्रीवास्तव ने 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। अनिल शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गिल्टज टीम ए की ओर से नागेंद्र चौधरी ने तीन, आर्यन त्यागी ने दो व हरेंद्र शर्मा और सोनू सिंह ने एक-एक विकेट लिया।