{"_id":"6a7cd88bb0db4821da09a4fc","slug":"two-laborers-trapped-after-a-plot-wall-collapsed-during-drain-construction-one-died-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22604-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाले के निर्माण के दौरान प्लॉट की दीवार गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाले के निर्माण के दौरान प्लॉट की दीवार गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। बलराम नगर कॉलोनी के सामने नाले का निर्माण कर रहे दो मजदूरों पर बुधवार दोपहर अचानक प्लाॅट की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन को घटना की सूचना दे दी है और देर रात तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली। उधर, नगर पालिका की ओर से मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं और तथ्यों के आधार पर ही एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोनी नगर पालिका की ओर से बलराम नगर कॉलोनी के सामने नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस काम को एजेंसी करा रही है और बुधवार को लिंटर डालने से पहले नाले पर सरिया का जाल बिछाया जा रहा था। उसी दौरान नाले के बराबर पवन जैन के प्लॉट की दीवार की मिट्टी खिसकने से मजदूरों पर गिर गई। दीवार गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची गई और घायलों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए वहां से दोनों काे जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि जनेसर के सिर और छाती में चोट आई थी और इस कारण से उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल हुए सूफियान के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि घायल जनेसर की इलाज के दौरान मौत हो गई है और सूफियान का अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि एजेंसी की ओर से नाले निर्माण में लापरवाही बरती गई थी, मजदूर काम कर रहे थे और नाले की ओर से दीवार सीलन की वजह से कमजोर थी। इसके बावजूद ठेकेदार ने लोहे पैनल दीवार की ओर नहीं लगाए। यदि दीवार रोकने के लिए पैनल लगाए होते तो हादसा नहीं होता। इसके अलावा कोई हेलमेट और जैकेट आदि भी मजदूरों को मुहैया नहीं कराने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका वैभव त्रिपाठी का कहना है कि एजेंसी की ओर से घायल मजदूर के उपचार के लिए निर्देश दिए गए हैं। अवर अभियंता को मामले की लापरवाही पर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।