फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt made to forcibly convert female student; case registered

Ghaziabad News: छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किया, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to forcibly convert female student; case registered
-इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का मामला, हिंदू संगठन के लोग पहुंचे थाने
विज्ञापन

-किशोरी से नाम बदलकर दोस्ती की थी आतिश खान ने दोस्ती
-बर्गर आदि में सूखा नशा डालकर परिजन ने खिलाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 12वीं की छात्रा से नाम बदलकर पहले दोस्ती की और फिर नशा कराकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। किशोरी की मां को मामले की जानकारी हुई तो घटना का पता चला। प्रकरण की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोग इंदिरापुरम थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल आते जाते समय आदित्य सैनी उर्फ सोनू नाम के युवक ने उनकी बेटी से दोस्ती की। धीर-धीरे उनकी बेटी को वह बर्गर आदि में सूखा नशा खिलाने लगा। स्कूल से आते ही उनकी बेटी सो जाती तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि आदित्य स्कूल आते-जाते उनकी बेटी का पीछा कर उससे अश्लील हरकत भी करता था। उन्होंने आदित्य के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका असली नाम आतिश खान है। इस दौरान उनकी बेटी को अपने घर पर भी ले गया और उसे दूसरे धर्म के अनुसार व्यवहार करने और साहित्य पढ़ने के लिए कहता था। महिला का आरोप है कि उनके पति ने आतिश को बेटी से दूर रहने के लिए कहा तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। वहीं, आतिश की मां भी उनकी बेटी को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करती है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed