सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20.47 lakh rupees were grabbed by selling a flat

Ghaziabad News: फ्लैट का सौदा कर हड़पे 20.47 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
20.47 lakh rupees were grabbed by selling a flat
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर एक स्थित प्लॉट संख्या 981 निवासी नागेश ने शैलेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि फ्लैट दिलाने के नाम पर आरोपी ने बयाना व अन्य कार्यों के नाम पर 20.47 लाख रुपये ले लिए लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। पुलिस ने 31 जनवरी की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos


दर्ज मामले में नागेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा के साथ अनिल कुमार त्यागी नाम के व्यक्ति की सेवा करते हैं जो बुजुर्ग हैं और घर में अकेले रहते हैं। काफी समय से वसुंधरा में अपने लिए फ्लैट देख रहे थे। चार मार्च 2025 को भारद्वाज एसोसिएट्स के माध्यम से उनकी मुलाकात शैलेश कुमार से हुई, जिन्होंने अपना फ्लैट बेचने की बात कही। सौदा 26.50 लाख रुपये में तय हुआ। बयाना बतौर 50 हजार रुपये नकद और 2.15 लाख चेक के जरिए आरोपी को दिए। नौ मार्च को लिखित अनुबंध हुआ और इस दौरान उन्होंने 10 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मई को पांच लाख रुपये, 10 मई को 1.50 लाख रुपये, 13 मई को 1.22 लाख रुपये का भुगतान उन्होंने शैलेश कुमार को किया। बताया कि उन्होंने निजी बैंक से लोन के लिए आवेदन किया था। रकम लेने के बाद जब बैंक कर्मी सत्यापन के लिए फ्लैट पर पहुंचे तब आरोपियों ने उन्हें रोक दिया और इसकी वजह से उनका लोन आवेदन निरस्त कर दिया गया। आरोप है कि जब उन्होंने अपनी जमा की हुई रकम वापस मांगी तब आरोपी ने उन्हें व उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेजा गया है। वहीं, पीड़ित के दिए रुपयों के लेनदेन की जांच की जा रही है। साथ ही बैंक से भी पुष्टि के लिए पत्र लिखा गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed