सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Slapped a hotel employee, then beat him to death with a stick and knife in revenge

Ghaziabad News: होटलकर्मी को मारा थप्पड़ तो लाठी व चाकू से किया लहूलुहान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Slapped a hotel employee, then beat him to death with a stick and knife in revenge
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र में 30 जनवरी की रात हुई बाइक मैकेनिक श्रीपाल व फैक्टरी कर्मी सत्यम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी ढाबा मालिक धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से एटा के रिजौर थानाक्षेत्र स्थित नगला बजुआ गांव का रहने वाला है। रविवार को आरोपी ने पूछताछ में ढाबा कर्मी नागेश को थप्पड़ मारने पर बदला लेने के लिए मारपीट करने व चाकू घोंपकर लहूलुहान करने की बात स्वीकार की है। वहीं, पुलिस की पकड़ से बचकर भाग रहे चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग शहरों की खाक छान रही है।
Trending Videos

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 31 जनवरी को श्रीपाल के भाई गोपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने ढाबा मालिक समेत वहां के कर्मचारी नागेश, सूरज, विशेष और राजन पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे रोटी देरी से लाने और 50 रुपये के पीछे विवाद होने की बात कही थी। एसीपी ने बताया कि ढाबा मालिक धर्मेंद्र रविवार को इतवार पुश्ता से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह आंबेडकर रोड पर वैष्णो शुद्ध शाकाहारी भोजनालय नाम से ढाबा संचालित करता है। 30 जनवरी की रात करीब 10 बजे श्रीपाल, सत्यम और अनुराग खाना खाने के लिए ढाबे पर पहुंचे थे। खाना मांगने को लेकर उनके कारीगर नागेश से तीनों की कहासुनी हो गई। इस दौरान तीनों में से किसी एक व्यक्ति ने उसके कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों लोग ढाबे के पास गली में चले गए। बताया कि विवाद से नागेश व अन्य कर्मी और वह खुद भी आवेश में आ गए और योजना बनाकर ढाबे से लाठी-डंडे व चाकू लेकर गली में पहुंचे। तीनों वहां मौजूद थे और उन पर सभी ने एक साथ हमला कर दिया। इस दौरान श्रीपाल व सत्यम के किसी ने चाकू घोंप दिया। तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed