{"_id":"697fa5d9b7dc6523a300a90c","slug":"youth-dies-after-burning-under-suspicious-circumstances-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-815045-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में जलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में जलकर युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की जलकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। उसके मोबाइल फोन से आत्महत्या कैसे की जाए। इसका वीडियो मिला है।
मंगलविहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र यादव दिल्ली में सिचाई विभाग में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं। उनके बड़े बेटे 25 वर्षीय मधुर यादव का राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनो के पद पर चयन हो गया था। एक सप्ताह के अंदर मधुर यादव को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। शनिवार रात सात बजे मधुर यादव परिजनों से यह कहकर घर से निकले थे कि वह गोविंदपुरी कॉलोनी जा रहे हैं। परिजनों ने जब नौ बजे कॉल की तो बताया कि वह जल्द घर आ जाएंगे। थोड़ी देर बाद ही मधुर यादव का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
निवाड़ी मार्ग पर फायर स्टेशन के पीछे से एक युवक आग की लपटों से घिरा हुआ सड़क की ओर भागता हुआ आया। आसपास के लोगों ने युवक की आग बुझाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो मधुर ने बताया कि अभिषेक ने पहले मेरी आंख में मिर्च जैसा पाउडर डाला और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मधुर को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसीपी अमित सक्सेना का कहना है कि जलकर मधुर यादव की मौत की बात सामने आ रही है। युवक के मोबाइल पर कई वीडियो मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos