{"_id":"697fa5a9414fd4c4a20f494c","slug":"3986-people-received-treatment-at-the-health-fair-379-were-referred-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-814855-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरोग्य मेले में 3986 लोगों को मिला इलाज, 379 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरोग्य मेले में 3986 लोगों को मिला इलाज, 379 रेफर
विज्ञापन
शालीमार एक्सटेंशन स्थित स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : जखई मेले के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में आयोजित आरोग्य मेले 3986 मरीजों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर उपचार कराया। इनमें जोड़ों के दर्द, बुखार, सांस फूलने, खांसी जुकाम और गले में खराश से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
प्राथमिक जांच के बाद 379 मरीजों को गंभीर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संयुक्त अस्पताल, एमएमजी अस्पताल और महिला अस्पताल रेफर किया गया।
रविवार के अवकाश के दिन घर के पास इलाज की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिली। जिले के 66 शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की कतारें देखने को मिलीं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
दीनदयालपुरी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित कुमार का कहना है कि बदलते मौसम के कारण बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सर्दी का मौसम पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रविवार को कुल 3986 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 379 मरीजों को खून की जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी जांचों के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Trending Videos