{"_id":"69b86f19d5a96cb7c0083fed","slug":"a-four-year-old-girl-playing-outside-her-house-was-raped-and-murdered-shahibabad-news-c-30-1-gbd1017-843734-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इलाके में हुई इस हृदयविदारक घटना से लोगों में रोष है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सोमवार को रात में लगभग नौ बजे की बताई जा रही है।
एसीपी जिलाउद्दीन अहमद ने बताया कि रात करीब नौ बजे डायल 112 को सूचना मिली कि नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के खाली प्लाट में चार वर्षीय बच्ची घायलावस्था में बेहोश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त कर उसके पिता को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
पूछताछ में पता चला कि चार वर्षीय बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, उसी समय गौरव प्रजापति नाम का व्यक्ति
आइसक्रीम दिलाने के बहाने से बच्ची को गोद में उठाकर ले गया था। मृतक बच्ची के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी मासूम बेटी को अंधेरे और सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने पत्थर से सिर में वार करके हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
एसीपी ने बताया कि बच्ची के सिर में बाईं ओर धारदार हथियार या वजनी पत्थर से किए गए प्रहार के दो निशान हैं। आशंका है कि आरोपी ने पोल खुलने के डर से मासूम की हत्या की है। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शी के बताने पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची के शव को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया गया है।
......
तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी मां
एसीपी ने बताया कि मृतक बच्ची का पिता घरों में पुताई का काम करता है। उसके तीन बच्चों में 11 और सात वर्षीय बेटे और चार साल की बेटी थी। बेटी के जन्म से करीब एक वर्ष बाद ही उसकी मां घरेलू विवाद के चलते छोड़कर चली गई थी। पिता ही बच्चों का ख्याल रखते थे। सोमवार की शाम को बच्ची अचानक लापता हुई तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए थे।
.......
वर्जन
घर के बाहर से अगवा कर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और सिर में प्रहार कर हत्या की गई है। 24 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
.जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम।
Trending Videos