सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Acharya Pramod Krishnam suffered a head injury after slipping at his residence.

Ghaziabad: आचार्य प्रमोद कृष्णम को आवास पर पैर फिसलने से लगी सिर में चोट, डॉक्टरों ने सर्जरी की

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम बाथरूम में फिसल गए। उन्हें यशोदा मेडिसिटी में भर्ती कराया गया, जहां सिर में 25 टांके आए। सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई।

Acharya Pramod Krishnam suffered a head injury after slipping at his residence.
अस्पताल में भर्ती आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम को अपने आवास पर पैर फिसलने से सिर में गंभीर चोट लग गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके माथे पर हुए दो इंच से अधिक बड़े जख्म की सर्जरी की। 

Trending Videos


आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने घर के बाथरूम में फिसलने से चोटिल हो गए। उन्हें यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम लेकर जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। आचार्य प्रमोद कृष्णम के माथे पर 25 टांके आए हैं। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी कर चिकित्सकों ने शाम करीब साढ़े तीन बजे उन्हें छुट्टी दे दी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम आईटीएस मोहन नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था, जिसमें अब वह शामिल नहीं हो सकेंगे। फिलहाल वह घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed