सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A quarrel and scuffle erupted over an old dispute, and a two-year-old boy was thrown to the ground.

Ghaziabad News: पुराने विवाद में झगड़ा और मारपीट, दो वर्ष की मासूम को जमीन से पटका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A quarrel and scuffle erupted over an old dispute, and a two-year-old boy was thrown to the ground.
विज्ञापन
लोनी। क्षेत्र की सरल कुंज कॉलोनी निवासी सूरजपाल ने क्षेत्र के ही रहने वाले आर्यन समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दो माह पुराने विवाद में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने और दो वर्षीय बच्ची को जमीन पर पटकने का आरोप है। बच्ची का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

दर्ज मामले में सूरजपाल ने बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करते हैं और घर पर ही एक छोटी किराना दुकान का संचालन भी करते हैं। बताया कि 14 मई को पड़ोसी आर्यन व उसके साथी हरीश से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे मारपीट की। समाज के वरिष्ठ लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही आरोपी की मां और बहन दुकान पर पहुंचे और जाति सूचक अपशब्द कहे। इसके बाद आर्यन व उसके साथी उनके घर में घुसे और उनके परिवार से बुरी तरह मारपीट की। यहां तक कि उनकी दो वर्षीय बच्ची को जमीन से पटक दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वह तुरंत चोटिल परिजनों और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्ची को संयुक्त अस्पताल से जीटीबी रेफर कर दिया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। अभी तक की जांच में दो माह पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद और रंजिश की बात सामने आई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed