सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On Ganga Dussehra, devotees took a holy dip of faith at the Ganganahar Ghat

Ghaziabad: गंगा दशहरा पर गंगनहर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 25 May 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
On Ganga Dussehra, devotees took a holy dip of faith at the Ganganahar Ghat
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को गंगनहर घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना तथा दान-पुण्य किया।



घाट पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्नान के लिए पहुंचे, जिससे पूरे घाट क्षेत्र में मेले जैसा नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गंगनहर घाट पर व्यापक इंतजाम किए थे। घाट पर पुलिस बल के साथ पीएसी फ्लड कंपनी के गोताखोर लगातार गश्त करते रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos


भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद नजर आए। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं शांतिपूर्ण ढंग से पर्व रहे हैं।

उधर, गंगा दशहरा पर्व पर नरौरा के गांधीघाट और अनूपशहर के मस्तरामघाट पर  गंगा नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed