{"_id":"6a14003c5dd7a2b73c0cf566","slug":"bharatiya-kisan-union-s-mahapanchayat-in-ghaziabad-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद महापंचायत: किसानों की समस्याओं को लेकर एकत्र हुए किसान, टिकैत बोले- समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद महापंचायत: किसानों की समस्याओं को लेकर एकत्र हुए किसान, टिकैत बोले- समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 25 May 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
आज गाजियाबाद में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हो रही है। काफी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचे हैं। बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में पहुंचे।
भाकियू की महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आज गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हो रही है। काफी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचे हैं। किसानों ने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई है। वहीं, बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में पहुंच गए हैं।
बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। किसानों पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। बिल्डर से सरकार की साठगांठ है। इसी वजह से सर्किल रेट नहीं बढ़ाये जा रहे हैं। आज अधिकारिओं से बात हुई है। आगे समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। राकेश टिकैत ने सरकार को घेरते हुए कहा कि 10 साल पुराने वाहनों को इसी वजह से बाहर किया जा रहा है क्योंकि कंपनियों को सरकार को फायदा पहुंचाना है। तेल के भाव बढ़ना भी सरकार की नाकामी है। यह बात टिकैत ने सीबीआई अकादमी के निकट आयोजित हुई महापंचायत में सोमवार को कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पतालों की बिल्डिंग खड़ी है। लेकिन वहां डॉक्टर नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर राकेश टिकैत ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान था। कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह लोग ही इनका इलाज करेंगे। कॉकरोच अंधेरे में रहता है। वह सरकार को कटेगा। सरकार नौकरी नहीं देगी। जनता को मजदूर बनाना चाहती है। पेपर लीक पर कहा कि यह सब इनके ही लोग हैं।
Trending Videos
महापंचायत में एडीएम पहुंचे। लेकिन किसानों ने कहा कि आपके हाथ में कुछ नहीं है। इसलिए बड़े अधिकारी बुलाओ। किसानों ने मांग की कि जिन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया उनको बरी किया जाये। मीरपुर हिंदू में कूड़ा नहीं डलने देंगे।
यह थे प्रमुख मुद्दे :
तलहटा में एक्सप्रेसवे का कट, लोनी के मंडोला में जमीन अधिग्रहण, सीपीडबल्यूडी से प्रभावित समेत किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर बुलाई गई।