{"_id":"6a778e5740db313c8f0703df","slug":"a-spirit-of-service-beyond-the-call-of-duty-people-are-making-the-journey-easier-for-kanwariyas-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22455-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ड्यूटी से आगे सेवा का जज्बा, कांवड़ियों की राह आसान बना रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ड्यूटी से आगे सेवा का जज्बा, कांवड़ियों की राह आसान बना रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ में सड़क से लेकर मंदिर तक की व्यवस्था संभालने के लिए चप्पे-चप्पे पर न केवल पुलिस है बल्कि इनके कंधे से कंधा मिला कर शहर के लोग खड़े हैं। कुछ ने ऑफिस से छुट्टी ले रखी है तो किसी ने अपने व्यवसाय से, सब सड़क पर दिन-रात शहर की व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं।
डिजिटल वॉलंटियर फोर्स हर जगह सक्रिय
वसुंधरा निवासी आनंद अग्रवाल प्राइवेट जॉब में हैं लेकिन प्रत्येक वर्ष ऑफिस से अवकाश लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में जुटे रहते हैं। भाले के रास्ते में अवरोध की सूचना मिलती ही वहां पहुंच उसे हटाने की कवायद तो शिविरों तक पानी और साफ सफाई की जिम्मेदारी भी यही संभालते हैं।
जीवन के खूबसूरत दिनों में शामिल है कांवड़ यात्रा
वसुंधरा निवासी व्यवसायी अपूर्व अग्रवाल कांवड़ के दिनों को जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल बताते हैं। वह इन दिनों शिवभक्तों की सेवा करने में लगे हुए हैं। अपूर्व शिविर से लेकर सड़क तक की व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि यह इन दिनों में सेवा करने का समय अमूल्य है।
विज्ञापन
घर का काम निपटा कर सड़क पर संभालती हैं यातायात व्यवस्था
इंदिरापुरम निवासी ममता एक गृहणी हैं और सुबह घर का काम निपटा कर यातायात व्यवस्था संभालती हैँ। कांवड़ लेकर आ रही महिलाओं को सही रास्ता दिखाने से लेकर जिम्मेदारी निभा रही हैं। ममता बताती हैं कि पति और ससुर बॉर्डर पर देश की सेवा कर रहे हैं और वह भोले की।
एक माह पहले कर लेते हैं तैयारी
कांवड़ में ड्यूटी निभाने के लिए वसुंधरा निवासी व आईटी हेड मुकेश कुमार एक माह पूर्व ही तैयारियां कर लेते हैं। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व वह दफ्तर के सभी कार्य व फाइलों को पहले ही पूरा कर लेते हैं।
-- --