फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods worth thousands stolen after breaking through the wall of a textile factory.

Ghaziabad News: कपड़ा फैक्टरी की दीवार तोड़कर हजारों का माल चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen after breaking through the wall of a textile factory.
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित कपड़ा फैक्टरी की दीवार तोड़कर हजारों का माल चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोर करीब 15 कॉटन कपड़े के रोल और कॉफी मशीन चोरी कर ले गए। वारदात सात अगस्त की देर रात हुई और आठ अगस्त की सुबह पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र निवासी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके पड़ोस में दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी विनोद जैन की कपड़ा फैक्टरी है। कुछ समय पहले ही सुरक्षा के लिहाज से विनोद जैन ने फैक्टरी के चारों तरफ दीवार खड़ी करवाई थी। बताया कि फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं और श्रमिक भी रहते हैं। चोरों ने वारदात के लिए फैक्टरी की पिछली दीवार को तोड़ा। करीब 10-15 कॉटन कपड़े के रोल और कॉफी मशीन आरोपी चुरा ले गए। शनिवार सुबह विनोद जैन ने उन्हें कॉल करके इसकी सूचना दी। बताया कि पहले भी करीब तीन-चार बार इस फैक्टरी में चोर घुस चुके हैं। हर बार पुलिस से शिकायत की है। वहीं कुछ दिन पहले ही लिंकरोड औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में कई ट्रकों से चोरों ने ईसीएम उपकरण चोरी कर लिए थे। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है, लेकिन अभी शिकायत नहीं मिली है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed