फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flat sold via gift deed based on agreement; FIR registered against three individuals.

Ghaziabad News: एग्रीमेंट से फ्लैट की गिफ्ट डीड कर बेचा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Flat sold via gift deed based on agreement; FIR registered against three individuals.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र निवासी सिद्धार्थ पंवार ने दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी अली मोहम्मद समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीनों पर उनके फ्लैट के फर्जी दस्तावेज से एक अन्य महिला को गिफ्ट डीड करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में सिद्धार्थ पंवार ने बताया कि वर्ष 2016 में उनके पिता ने विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन स्थित एक फ्लैट खरीदा था। मई 2025 में पिता की मौत के बाद वह उस फ्लैट में साफ-सफाई करने पहुंचे। उसी दौरान अली मोहम्मद ने वहां पहुंचकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर फ्लैट लेने का प्रस्ताव दिया। उसके अगले ही दिन आरोपी ने फ्लैट खरीदने की इच्छा जताई। दोनों के बीच 18 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा हुआ। आरोपी ने 10 हजार बतौर एडवांस और 17.90 लाख रुपये रजिस्ट्री पर देने की बात हुई। इस दौरान आरोपी ने एक एग्रीमेंट भी बनवायाथ। कुछ समय बाद आरोपी से रजिस्ट्री के लिए कहा तो वह टालमटोल करता रहा। इस बीच 29 मई को जब वह फ्लैट पर पहुंचे तर रुखसार नाम की महिला वहां मिली। उसने बताया कि अली मोहम्मद ने फ्लैट उसे अपनी पैतृक संपत्ति बताकर गिफ्ट डीड से बेच दिया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, आरोपियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed