{"_id":"6a778dffe9775e2354069763","slug":"both-parks-in-karkad-model-turned-into-ponds-after-the-rain-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22469-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बारिश के बाद कड़कड़ मॉडल के दोनों पार्क बने तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बारिश के बाद कड़कड़ मॉडल के दोनों पार्क बने तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल क्षेत्र में अव्यवस्थाओं की पोल एक दिन की बारिश ने खोल दी। शुक्रवार को हुई बरसात के बाद क्षेत्र स्थित दोनों पार्क तालाब में तब्दील हो गए। पार्क में एक से डेढ़ फिट तक पानी भर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है हर बारिश के बाद पार्क का यही हाल होता है और नगर निगम कभी यहां पंप से पानी नहीं निकालता है।
क्षेत्र में दो पार्क हैं बरसात के बाद हर बार यहां पानी भर जाता है, कई दिनों तक पार्क टहलने लायक नहीं रहता। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से परेशानी होती है। पार्क में यदि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी विकसित कर दिया जाए तो कुछ समस्या दूर हो सकती है। निवासी अरुण तोमर का कहना है कि पार्क में जमा पानी अपने आप जब तक सूख नहीं जाता तब तक बना रहता है, इस दौरान पानी में मच्छर के लार्वा भी पनपने लगते हैं जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। अरुण तोमर ने बताया कि बारिश के बाद नगर निगम अधिकारियों को फोन भी किया गया ताकि यहां का पानी पंप लगाकर निकाला जा सके लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
कई इलाकों से नहीं निकला पानी
बरसात के 24 घंटे बाद भी कई इलाकों की सड़कों से पानी नहीं उतर सका है। इंदिरापुरम, वैशाली और राजेंद्र नगर की कई सड़कों पर शनिवार शाम तक भी पानी जमा रहा। जल भराव की वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वैशाली निवासी रश्मि ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही से एक दिन की बारिश में कई दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ती है।