पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A teenager paid with his life for his bike brushing against a car.

Ghaziabad News: कार में बाइक छू गई तो किशोर को पीट-पीटकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A teenager paid with his life for his bike brushing against a car.
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बंथला नहर रोड पर सोमवार को कार में बाइक टच होने पर हुए विवाद में 17 साल के किशोर की जान चली गई। आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने किशोर जैद को अगवा कर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ले जाकर बुरी तरह पीटा। अधमरा होने पर दोस्त ई-रिक्शा से घर लाए। परिजन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी शौकत ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा जैद (17) सोमवार दोपहर दोस्त नदीम और इब्राहीम के साथ बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। लौटते समय जैद की बाइक सामने से आ रही कार की साइड से टच हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने बाइक चला रहे जैद को पहले सड़क पर पीटा, फिर कार में अगवा कर कुछ दूरी पर स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गए। वहां जैद को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। पीछे-पीछे बाइक से आ रहे दोनों दोस्त मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दोस्त घायल जैद को ई-रिक्शा से घर लेकर पहुंचे और परिजनों को घटना बताई। परिवार वाले तुरंत जैद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान शाम को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed