{"_id":"6a432e64a0b37f58e6008720","slug":"two-sisters-murder-a-lover-in-ghaziabad-loni-daughter-witnessed-her-mother-and-aunt-deed-through-hole-in-door-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: गला दबाकर प्रेमी का कत्ल, इसलिए फंदे से न लटका सकीं बहनें; दरवाजे के छेद से बेटी ने देखी मां-मौसी की करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गला दबाकर प्रेमी का कत्ल, इसलिए फंदे से न लटका सकीं बहनें; दरवाजे के छेद से बेटी ने देखी मां-मौसी की करतूत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:33 AM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी में हुए जाकिर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम जाकिर की प्रेमिका ने अपनी बहन के साथ दिया था। इस पूरी वारदात को अंजाम देते हुए किरण की बेटी ने दरवाजे के छेद से देख लिया था।
विज्ञापन
1 of 9
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की ट्रोनिका सिटी की पूजा कॉलोनी में 23 जून को हुए जाकिर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वारदात को जाकिर की प्रेमिका किरण ने बहन कशिश के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी किरण की 14 वर्षीय बेटी ने दरवाजे में बने छेद से मां और मौसी की करतूत को देख लिया था। इसी से राज खुल गया। आरोपी बहनों ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास भी किया था, लेकिन कामयाब नहीं हुईं।
2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहनें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 23 जून को जाकिर का शव उसके घर में मिला था। 24 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
इसमें किरण घटना वाले दिन जाकिर के घर आती-जाती दिखाई दी। दरवाजे पर उसकी बेटी भी खड़ी नजर आई। पुलिस ने पहले किरण से पूछताछ की। वह बार-बार बयान बदलकर गुमराह करती रही। ऐसे में पुलिस ने उसकी बेटी से पूछताछ की तो उसने हकीकत बता दी। इसके बाद किरण से फिर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने भी सच बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी पर बुरी नजर रखने और पति के पास न भेजने से थी नाराज
एसीपी के अनुसार, हत्या की योजना किरण ने बनाई थी। पूछताछ में उसने बताया कि जाकिर पिछले कुछ महीनों से उसे पति धर्मवीर के पास लौटने नहीं दे रहा था। आरोप है कि वह उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था। इसी से तंग आकर उसने 15 दिन पहले बहन कशिश को बुलाकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योजना के तहत घटना वाले दिन किरण ने बच्चों को कैब में बैठाकर घूमने भेजने का बहाना किया। उसने अपने सभी बच्चों को कैब में बैठा दिया और खुद जाकिर के घर के अंदर चली गई। वहां कशिश और जाकिर पहले से मौजूद थे। काफी देर तक मां और मौसी के नहीं लौटने पर किरण की बड़ी बेटी कार से उतरकर दरवाजे तक पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।