पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No trace of two sisters missing for 18 days; Hindu Raksha Dal stages protest at police station.

Ghaziabad News: 18 दिन से लापता दो बहनों का सुराग नहीं, हिंदू रक्षा दल का थाने पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
No trace of two sisters missing for 18 days; Hindu Raksha Dal stages protest at police station.
खोड़ा। वंदना विहार कॉलोनी बी-ब्लॉक से 18 दिन पहले लापता हुई दो सगी बहनों का सुराग न मिलने से नाराज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खोड़ा थाने पर प्रदर्शन किया। संगठन ने पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि दोनों बहनों को सकुशल बरामद नहीं किया गया तो कार्यकर्ता थाने में सामूहिक आत्महत्या करेंगे।
विज्ञापन

वंदना विहार कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 12 जून को उनकी 17 और 14 साल की दो बेटियां बुआ के घर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन दोनों बुआ के घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने काफी तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। इसके बाद खोड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और एक सप्ताह में मामले के खुलासे का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के सदस्य सोनू शर्मा ने कहा कि 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस दोनों बहनों को तलाश नहीं कर सकी है। पुलिस ने एक सप्ताह में सकुशल वापसी का समय मांगा है। यदि इस दौरान दोनों को वापस नहीं लाया गया तो संगठन के कार्यकर्ता थाने में सामूहिक आत्महत्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed