पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road rage in Ghaziabad Loni Teenager beaten to death

UP: कार से टच हुई बाइक, किशोर का पीट-पीटकर कत्ल; गाजियाबाद के लोनी में रोडरेज में हुए मर्डर की कहानी

Tue, 30 Jun 2026 09:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 30 Jun 2026 09:28 AM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां कार से बाइक टच होने पर एक किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कार सवार आरोपियों ने किशोर को प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ले जाकर बुरी तरह पीटा। घायल किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Road rage in Ghaziabad Loni Teenager beaten to death
Road rage in Ghaziabad - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में कार से बाइक टच होने की कीमत मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाले 17 साल के किशोर को अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर को बाइक पर बैठकर स्विमिंग पूल में नहाने गया था। 
विज्ञापन


कार सवार आरोपी किशोर को अगवा कर अपने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ले गए। वहां पीट-पीटकर किशोर को अधमरा कर दिया। पीछे आ रहे दोस्तों ने घायल को परिवार के लोगों के साथ मिलकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

यह घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बंथला नहर रोड की है। शौकत परिवार के साथ लोनी के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनका छोटा बेटा जैद(17) सोमवार को कॉलोनी में रहने वाले दो दोस्त नदीम और इब्राहीम के साथ बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। 

कार से टकराई बाइक
स्विमिंग पूल से लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही कार की साइड से टकरा गई। आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने बाइक चला रहे जैद को पीटा और कार में अगवा कर कुछ दूर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गए। कार सवार युवकों ने जैद के साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन

दोनों दोस्त पीछा करते हुए वहां पहुंचे, जिस पर आरोपी फरार हो गए। दोस्त ई-रिक्शा से घायल जैद को घर लेकर पहुंचे। दोस्तों ने परिवार के लोगों को घटना की पूरी जानकारी दी। आनन फानन परिवार के लोग जैद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले कर पहुंचे। 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
कार सवार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार की तरफ से अभी शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed