{"_id":"6a42a25f0e9f373c36083394","slug":"woman-strangles-lover-to-death-after-refusing-to-return-to-her-husband-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पति के पास लौटने से रोक रहा था प्रेमी, महिला ने बहन के साथ मिलकर की हत्या; फिर रचा सुसाइड का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पति के पास लौटने से रोक रहा था प्रेमी, महिला ने बहन के साथ मिलकर की हत्या; फिर रचा सुसाइड का ड्रामा
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:20 PM IST
सार
किरण ने बताया कि प्रेमी उन्हें वापस उसके पति के पास जाने से रोक रहा था। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए परिवार के लोगों को फोन कर जाकिर द्वारा सुसाइड करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी जाकिर और हत्यारोपी बहनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी के पूजा कॉलोनी में लिविंग रिलेशनशिप में रह रही महिला किरन ने प्रेमी जाकिर की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या में किरण की बहन कशिश भी शामिल थी। किरण ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमी उन्हें वापस उसके पति के पास जाने से रोक रहा था। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए परिवार के लोगों को फोन कर जाकिर द्वारा सुसाइड करने की बात कही गई थी। पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
2 of 5
मृतक जाकिर
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर का रहने वाला था जाकिर
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 23 जून को पूजा कॉलोनी में मूल रूप से रामपुर के रहने वाले जाकिर का शव घर के अंदर मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव का सुपुर्द ए खाक करने के लिए रामपुर चले गए थे।
3 of 5
जाकिर और हत्यारोपी बहनें
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा
24 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या करना आया था। 28 जून को जाकिर का परिवार वापस लोनी पूजा कॉलोनी पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को दिखाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर परिजनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही किरण और उसकी बहन पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हत्यारोपी बहनें
- फोटो : अमर उजाला
पति और तीन बच्चों के पास जाना चाहती थी किरन
पुलिस ने किरण और उसकी बहन कशिश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। किरण ने बताया कि वह अपने पति धर्मवीर निवासी नोएडा दनकौर और तीन बच्चों के साथ रहती है। वह अपने बहन के घर जाने की बात पति से कहकर अपने प्रेमी जाकिर के पास आकर रुकती थी। करीब एक सप्ताह से किरण पूजा कॉलोनी में जाकिर के पास रुकी हुई थी। किरण ने अपने पति और बच्चों के पास जाने की बात जाकिर से कही थी। जाकिर ने मना कर दिया था। इससे पहले भी जाकर किरण को उसके पति के पास जाने से रोक रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
जाकिर की हत्या में किरन ने बहन कशिश को किया शामिल
किरण ने जाकिर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना में उसने अपनी बहन कशिश को शामिल किया। साजिश के तहत दोनों ने 23 जून को जाकिर के मोबाइल से ओला कैब बुक की। कैब में तीनों बच्चों को बैठा दिया। इसके बाद घर में मौजूद किरण और कशिश ने जाकिर के सिर पर डंडा मार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद कपड़े के गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शोर मचा दिया कि जाकिर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किरण ने जाकिर के भाई को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।