सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A transformer caught fire, leaving three colonies without power for five hours.

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, तीन कॉलोनियों की बिजली पांच घंटे रही गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A transformer caught fire, leaving three colonies without power for five hours.
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी के गेट नंबर-दो के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हरमुखपुरी, सुचेतापुरी समेत तीन कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कॉलोनीवासियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे ट्रांसफॉर्मर से चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठने लगीं और ट्रांसफॉर्मर जलने लगा। करंट फैलने की आशंका के चलते लोग मौके से दूर हट गए। मुख्य मार्ग पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफॉर्मर जलने से तीनों कॉलोनियों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed