पति को सरेराह पीटा: पत्नी, साला और उसके दोस्त ने गली में जमकर मारा, ऐसे बची जान; रिंकू ने खोले बीवी के हर राज
मसूरी में पत्नी कविता, साले और दोस्त ने पति रिंकू सिसोदिया को पीटा। वे गहने व नकदी भी ले गए। पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत पत्नी ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर सरेराह पति को पीटा। पति ने पत्नी पर गहने और नकदी ले जाने का आरोप लगाया। पति ने पत्नी, साले व साले के दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मसूरी क्षेत्रांर्तगत ग्राम मटियाला की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, साले और उसके एक अज्ञात दोस्त पर मारपीट और घर में रखे आभूषण व नकदी चोरी करके ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित रिंकू सिसोदिया ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, घटना 8 मई की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित रिंकू ने बताया कि उसकी पत्नी कविता ने अपने भाई भूपेन्द्र निवासी गवाना, अलीगढ़ और उसके एक अज्ञात दोस्त को घर बुलाया था। इन तीनों ने घर के बाहर गली में रिंकू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रिंकू ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
हमले के दौरान किसी नुकीली वस्तु से वार किया गया, जिससे रिंकू की उंगली में गंभीर चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
रिंकू के मुताबिक, उसकी पत्नी कविता घर से सोने के जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई। एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित रिंकू की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी कविता, साले भूपेन्द्र व भूपेन्द्र के एक दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।