सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth injured by bullet dies in hospital, five hours of uproar

Ghaziabad News: गोली लगने से घायल युवक की अस्पताल में मौत, पांच घंटे हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by bullet dies in hospital, five hours of uproar
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र स्थित गालंद गांव निवासी अतुल कुमार को रविवार रात गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उपचार के लिए उन्हें कविनगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्या और हापुड़ सीओ अनिता चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शाम करीब पांच बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कविनगर ने बताया कि रात करीब 12 बजे सर्वोदय अस्पताल से हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतक की मां मधु का आरोप है कि उन्होंने पहले ही एसपी हापुड़ और पिलखुवा पुलिस को शिकायत देकर बेटे की जान को खतरा बताया था। उनका कहना है कि जमीन पर कब्जे को लेकर हत्यारोपियों से विवाद चल रहा था। पूर्व में हत्या की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed