सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   , accused of cash van robbery

Ghaziabad News: कैश वैन डकैती के आरोपी दो भाइयों सहित चार पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
, accused of cash van robbery
विज्ञापन
गाजियाबाद। छह मई को दिनदहाड़े चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कैश वैन में 27 लाख रुपये का डाका डालने वाले चार आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन पर 25-25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। शातिर जुबैर और उसका भाई शोएब, पकड़े गए मो. कैफ का भाई समीर और इनके पड़ोसी फिरोज की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
Trending Videos


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि कैश वैन में 27 लाख रुपये का डाका डालने वाले मास्टरमाइंड जुबैर व शोएब के पिता से क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को पूछताछ की है। दोनों के बारे में टीम को अहम जानकारी मिली है। टीम का दावा है कि चारों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

बांस-बल्ली की दुकान चलाता है जुबैर
डकैती का मास्टरमाइंड बताया जा रहा जुबैर विजयनगर में बांस-बल्ली की दुकान चलाता है। उसका पिता भी इसी दुकान पर रहता है, जबकि लूट में शामिल जुबैर का भाई शोएब कपडों की फेरी और पैठ बाजार में दुकान लगाता है। दोनों भाइयों ने कैश वैन में डकैती के लिए पड़ोसी फिरोज को शामिल किया था। फिरोज दुकानों पर कॉस्मेटिक का सामान आपूर्ति करता है। वहीं, पकड़े गए मो. कैफ का भाई समीर कोई काम नहीं करता।

......

मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में तलाश रहीं टीमें

बदमाशों के परिजनों से पूछताछ के बाद जानकारी मिली है कि जुबैर और समीर मूलरूप से जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली के होली चौक कॉलोनी के निवासी हैं। पैतृक निवास में जुबैर के कई दोस्त भी हैं। जुबैर बांस-बल्ली की खरीद बिजनौर और उत्तराखंड से करता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों भाइयों के उत्तराखंड में होने सूचना है। पुलिस की चार टीमें मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

.....

सरेंडर करने की फिराक में बदमाश

पुलिस के मुताबिक, जुबैर ने ही चालक तेजपाल को गन प्वाइंट पर लेकर हवाई फायर किया था। शोएब बलेनो कार में अपने एक साथी के साथ था। जुबैर और शोएब दोनों कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं। हालांकि, दोनों भाइयों के खिलाफ पूर्व में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण जमानत तुड़वाकर वह जेल नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed