सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Masked miscreants opened fire on businessman

Ghaziabad News: नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी पर की फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants opened fire on businessman
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड पर अजबपुर मंगवाली गांव के पास सोमवार रात बदमाशों ने मारपीट कर व्यापारी पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल बाल बचे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। करनाल के कर्ण विहार निवासी राजवीर सिंह की मुरादनगर रावली रोड पर अजबपुर मंगवाली गांव के पास लक्ष्य इंडस्ट्री के नाम से फैक्टरी है। व्यापारी राजवीर सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अज्ञात चार नकाबपोश युवक उनकी फैक्टरी में आए। बदमाशों से व्यापारी को धमकाते हुए गाली गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय चौकी पर की। चौकी इंचार्ज ने मौके पर आकर जांच की। आरोप है कि रात्रि करीब पौने नौ बजे बदमाश दोबारा फैक्टरी में आए और व्यापारी पर गोली चला दी। व्यापारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते भाग गए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल पर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से खाली कारतूस भी बरामद किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed