सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After one and a half months, the police registered a case of murderous attack and cash snatching

Ghaziabad News: डेढ़ माह बाद पुलिस ने दर्ज किया जानलेवा हमले और नकदी छिनैती का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
After one and a half months, the police registered a case of murderous attack and cash snatching
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास 22 जनवरी की रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने डेढ़ माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है। मोहन नगर के गुलमोहर ग्रीन निवासी एके शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र नगर सेक्टर तीन निवासी दीपक गुप्ता और उनके बेटे वंश को नामजद किया है। इसके साथ ही 20-25 अज्ञात लोगों को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है। पीड़ित ने बेटे प्रतीक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने, नकदी छीनने और कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos


दर्ज मामले में एके शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी की रात उनके बेटे प्रतीक और उसका दोस्त राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास गए थे। करीब 10 बजे दोनों पास में ही स्थित एक पान की दुकान पर पान खाने चले गए। बताया कि इस दौरान वंश वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर उनका बेटा अपने दोस्त के साथ वापस गाड़ी में बैठ गए। तब वंश ने फोन करके अपने पिता दीपक गुप्ता को बुला लिया। आरोप है कि दीपक और उसके 20-25 अज्ञात साथियों ने दोनों को कार से बाहर खींचा। इसके बाद सरिया व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। बुरी तरह घायल कर दिया और बेटे का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। यहां तक कि कार के शीशे भी सरिया मारकर तोड़ दिए। बेटे के पास से 22 हजार रुपये की नकदी भी छीनकर ले गए। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाना पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी पुलिस अधिकारियों से अनुमति कराकर लाने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने पर अड़े रहे। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह कहा कि पूर्व में मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया इसकी जांच की जा रही है। विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगी हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed