सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air India Express suspended its services from Hindon Airport

सालभर में ही ठप: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हिंडन एयरपोर्ट से बंद की अपनी सेवाएं, एयरलाइन कंपनी ने बताई ये वजह

माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Apr 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले साल अप्रैल-मई के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोलकाता, गोवा, जयपुर, चेन्नई, पटना, वाराणसी, मुंबई, भुवनेश्वर, जम्मू और बेंगलुरु समेत 10 रूट्स पर उड़ानें शुरू की थीं, लेकिन एक साल के भीतर ही इन सेवाओं में धीरे-धीरे कटौती कर दी गई।

Air India Express suspended its services from Hindon Airport
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हिंडन एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं बंद कर दी है। साथ ही इंडिगो ने भी दो शहरों की उड़ानें कम कर दी। अब हिंडन एयरपोर्ट से महज सात शहरों की उड़ानें ही रह गईं हैं। सोमवार से शनिवार तक सात और रविवार को पांच शहरों की उड़ानें अब हिंडन से भरी जा रही हैं। वर्तमान में मुंबई और बंगलूरू से महज दो शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की उड़ानें थीं। कंपनी ने फ्लीट उपलब्धता की कमी बताते हुए अपनी उड़ानें बंद कर दी।

Trending Videos

वहीं, इंडिगो ने अपनी मुंबई और अहमदाबाद की उड़ान सेवा हिंडन से बंद कर दी है। हिंडन एयरपोर्ट से साल भर के अंदर ही उड़ानों की संख्या घटकर 25 से 7 रह गई हैं। मार्च के अंत तक नौ शहरों की 12 उड़ानें यहां से जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि 29 मार्च के बाद समर सीजन के लिए स्लॉट बुक किया जाना था। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्लॉट बुक करने की फ्लीट की उपलब्धता न होने का कारण देते हुए दोनों शहरों के लिए स्लॉट बुक नहीं किया।

इस तरह हिंडन से एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक वर्ष के अंदर ही सभी उड़ानें बंद हो गई हैं। वहीं, इंडिगो ने भी अपनी मुंबई और अहमदाबाद की उड़ान रद्द कर दी है। मुंबई की बजाय अब इंडिगो की हिंडन से नवीं मुंबई की उड़ान शुरू की है। वर्तमान में सप्ताह के पांच दिन हिंडन से सात शहरों की उड़ानें हैं और रविवार को महज पांच शहरों के लिए उड़ानें भरी जा रही हैं। वर्तमान में इंडिगो की नवीं मुंबई, वाराणसी, कोलकाता, बंगलूरू और चेन्नई के लिए उड़ानें जारी हैं। रविवार को वाराणसी की उड़ान नहीं रहती है। वहीं, स्टार एयर की ओर से प्रतिदिन नांदेड और आदमपुर की उड़ान है। रविवार को नांदेड की वापसी फ्लाइट नहीं है।

पिछले साल ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 रूटों पर शुरू की थीं उड़ानें
वर्ष 2025 में अप्रैल-मई के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोलकाता, गोवा, जयपुर, चेन्नई, पटना, वाराणसी, मुंबई, भुवनेश्वर, जम्मू और बंगलूरू समेत 10 रूट पर उड़ानें शुरू की थीं। एयरलाइंस कंपनी ने फरवरी में आठ शहरों की उड़ानें बंद कर दी। महज मुंबई और बंगलूरू की उड़ान थी, अब उनको भी बंद कर दिया गया है।

क्या बोले अधिकारी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फिलहाल अपनी उड़ानें बंद की हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वह किसी अन्य शहरों की उड़ानें शुरू करेगा। वर्तमान में हिंडन से सात शहरों की उड़ानें हैं। - डाॅ. चिलका महेश, निदेशक हिंडन एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed