{"_id":"6a84bccd02d852b2f206b53f","slug":"allegation-of-assault-and-robbery-against-a-delivery-boy-police-term-the-case-suspicious-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-957433-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डिलीवरी बॉय से मारपीट कर लूटपाट का आरोप, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डिलीवरी बॉय से मारपीट कर लूटपाट का आरोप, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सोमवार देर रात डिलीवरी करने गए युवक ने छह बदमाशों पर मारपीट कर एक हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह पीड़ित ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में तहरीर दी। हालांकि, पुलिस ने मामले को प्रथमदृष्टया संदिग्ध बताया है।
विजयनगर की चरन सिंह कॉलोनी निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय हैं। सोमवार रात करीब दो बजे वह ऑर्डर लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बागू पहुंचे थे। वहां वह ग्राहक के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और पीटने लगे।
सत्येंद्र का आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने का डर दिखाकर उनकी जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मोबाइल और बाइक भी छीन ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बताए गए घटनास्थल तक न तो डिलीवरी बॉय के पहुंचने की पुष्टि हुई है और न ही वहां कोई संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।