{"_id":"6a84bfd6f86d421cf20fe08b","slug":"dispute-over-collision-with-a-bicycle-laborer-bludgeoned-to-death-with-a-brick-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22795-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइकिल से टकराने पर विवाद मजदूर की ईंट से कूचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइकिल से टकराने पर विवाद मजदूर की ईंट से कूचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की राहुल एन्क्लेव फेस-दो स्थित कासिम विहार कॉलोनी में साइकिल टकराने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मूलरूप से बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी शमशाद (30) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को आरोपी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट भी बरामद कर ली गई है।
सत्तार परिवार के साथ राहुल एन्क्लेव कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा शमशाद पत्नी साईदा और सात वर्षीय बेटे रिहान के साथ रहता था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सत्तार ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह शमशाद मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। काम नहीं मिलने पर वह पैदल ही घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कॉलोनी में घर के पास शमशाद की साइकिल सवार नाजिम से टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गालीगलौज हो गई। आरोप है कि गुस्साए नाजिम ने सड़क से ईंट उठाकर शमशाद के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शमशाद को शोर सुनकर पहुंचे उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर नाजिम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर ईंट बरामद की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।