{"_id":"6a84c327bb10a27b1c0a0ce5","slug":"officials-visited-the-farmers-protest-site-but-no-agreement-was-reached-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22807-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसानों के धरने पर पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसानों के धरने पर पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। उचित मुआवजे की मांग को लेकर पांच दिन से धरने पर बैठे कनावनी के किसानों से मंगलवार को अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति और एसडीएम सदर मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।
धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों से धरना स्थगित करने का अनुरोध किया जबकि किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे। किसानों ने कहा कि उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाएगा तो वह धरना खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि मुआवजा उसी क्षेत्र की जमीन के बाजार मूल्य के अनुरूप होना चाहिए और आबादी को अधिग्रहण से मुक्त रखा जाए। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह धरना स्थगित भी नहीं करेंगे। कनावनी किसान संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अब धरना स्थल पर पंचायत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। धरने को जारी रखने और आगामी आंदोलन की रणनीति पर सामूहिक रूप से फैसला लिया जाएगा। धरने में चंद नागर, कैलाश नागर, लखीराम शर्मा, सतीश नागर, चतर सिंह नागर, मथन सिंह नागर, रघुनाथ नागर, महेंद्र सिंह नागर, ओम प्रकाश, अशोक प्रसाद और परवीन नागर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
-- -- --