फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tenant accused of theft after rendering victim unconscious by feeding them Kheer laced with an intoxicant

Ghaziabad News: खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, किरायेदार पर चोरी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tenant accused of theft after rendering victim unconscious by feeding them Kheer laced with an intoxicant
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र की नीलमणि कॉलोनी हज हाउस इलाके में एक किराएदार महिला पर मकान मालिक के परिवार को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और घर से सात लाख की चोरी का आरोप है। नशीला पदार्थ के सेवन करने से मकान मालिक का 11 साल का बेटा गंभीर रूप से बीमार हो गया और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नीलमणि कॉलोनी हज हाउस निवासी पीड़ित दिलदार ने बताया कि उनके घर में किराए पर रहने वाले सलीम की बेटी आयशा उनके घर खीर लेकर आई। आरोप है कि आयशा ने कहा कि उसने मेहमानों के लिए खीर बनाई है। उन्होंने दिलदार के परिवार के लिए भी लाई है। आरोप है कि आयशा ने जान से मारने की नीयत से दिलदार, उनकी पत्नी प्रवीण और पुत्र मुदस्सिर को खीर खिला दी। इसमें उसने पहले से ही नशीला पदार्थ मिला रखा था और खीर से पूरा परिवार नशे में बेहोश हो गए। मौका पाकर आयशा ने अपने साथी अनस, खलील, निशा पत्नी अनीश और मुस्कान को बुलाकर घर सात लाख रुपये निकालकर ले गए। दिलदार ने बताया कि सुबह होश आने पर देखा तो अलमारी से सारे रुपये गायब थे। बेटे मुदस्सिर को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed