{"_id":"6a84c172a5a311ffc00a7a4e","slug":"dilapidated-drinking-water-lines-in-trans-hindon-contaminated-water-reaching-homes-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22783-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में खस्ताहाल पेयजल लाइन, घरों में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में खस्ताहाल पेयजल लाइन, घरों में आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-दो के मुख्य मार्ग पर गड्ढा भरने के दौरान नगर निगम कर्मचारियों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र में पानी का दबाव कम हो गया। साथ ही घरों में गंदा पानी पहुंचा और 10 हजार से अधिक लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। लोगों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा।
पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि मुख्य मार्ग पर गड्ढा होने की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम उसे भरने पहुंची थी। काम के दौरान पेयजल लाइन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद सोमवार शाम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। मंगलवार सुबह आपूर्ति शुरू हुई तो पानी में मिट्टी मिली हुई थी। गंदे पानी के कारण लोगों को घरेलू इस्तेमाल के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांस हिंडन के अन्य इलाकों में भी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के कारण लोग कई दिनों से दूषित पानी की समस्या झेल रहे हैं। वसुंधरा निवासी सचिन कुमार ने बताया कि सेक्टर-छह में स्वर्ण गंगा अपार्टमेंट के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिनभर सड़क पर पानी बह रहा है। उधर, अर्थला करीब एक सप्ताह से शिकायत की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली, अर्थला और भोपुरा के कई हिस्सों में लोग पेयजल संबंधी दिक्कतों से परेशान हैं।
-- --
मामले संज्ञान में है और जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक कराकर आपूर्ति को बेहतर किया जाएगा।-- केपी आनंद, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि मुख्य मार्ग पर गड्ढा होने की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम उसे भरने पहुंची थी। काम के दौरान पेयजल लाइन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद सोमवार शाम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। मंगलवार सुबह आपूर्ति शुरू हुई तो पानी में मिट्टी मिली हुई थी। गंदे पानी के कारण लोगों को घरेलू इस्तेमाल के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांस हिंडन के अन्य इलाकों में भी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के कारण लोग कई दिनों से दूषित पानी की समस्या झेल रहे हैं। वसुंधरा निवासी सचिन कुमार ने बताया कि सेक्टर-छह में स्वर्ण गंगा अपार्टमेंट के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिनभर सड़क पर पानी बह रहा है। उधर, अर्थला करीब एक सप्ताह से शिकायत की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली, अर्थला और भोपुरा के कई हिस्सों में लोग पेयजल संबंधी दिक्कतों से परेशान हैं।
विज्ञापन
मामले संज्ञान में है और जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक कराकर आपूर्ति को बेहतर किया जाएगा।