{"_id":"6a84c29419843571d40f2bbd","slug":"case-registered-against-head-constable-for-abetting-female-constables-suicide-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22771-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल पर महिला सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल पर महिला सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में रविवार को दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल के आत्महत्या के मामले में मंगलवार को उसके साथी हेड कांस्टेबल पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
हेड कांस्टेबल पर मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि आरोपी कांस्टेबल लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के एक थाने में तैनात थीं। वह कुछ समय से परेशान दिख रही थीं। 14 अगस्त को बेटी ने अपनी मां को बताया था कि थाने का हेड कांस्टेबल लोनी निवासी सचिन कुमार उसे काफी परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
16 अगस्त को बेटी का फोन नहीं लगा, इससे उनको घबराहट हुई। बाद में उन्हें राजेंद्र नगर पुलिस चौकी से सूचना मिली कि बेटी होटल में मृत पाई गई थीं।
पिता ने लगाए कांस्टेबल पर गंभीर आरोप : पिता ने आरोप लगाया कि सचिन कुमार ने खुद को अविवाहित बताकर उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया। सचिन ने बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पिता का आरोप है कि सचिन कुमार ही उनकी बेटी की मौत का मुख्य कारण है। उन्होंने सचिन के खिलाफ कठोर पुलिस कार्रवाई की मांग की है।
हमारी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती : पीड़ित पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहादुर थी और कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। हमेशा परिवार के साथ हंसती थीं। समय से अपनी नौकरी के लिए घर से निकलती थी। वह परिजन को भी मजबूती से रहने के लिए बल देती थीं।