{"_id":"6a84bb2bd5ec89309b0e11ae","slug":"allegation-of-fraud-under-the-guise-of-investment-in-multinational-companies-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-957030-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मल्टीनेशनल कंपनियों में निवेश के नाम पर 11 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मल्टीनेशनल कंपनियों में निवेश के नाम पर 11 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेसेस सोसायटी में रहने वाले संदीप गोयल से मल्टीनेशनल कंपनियों और अलग-अलग कारोबार में निवेश के नाम पर 10-11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 40 से 50 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा देकर चार आरोपियों ने करीब चार वर्षों तक उनसे रकम निवेश कराई। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर नंदग्राम थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि संदीप गोयल के मुताबिक नोएडा सेक्टर-22 निवासी रवि राणा ने उनकी मुलाकात कुछ बड़े व्यापारियों से कराई थी। इन लोगों ने व्यापार में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का भरोसा दिया। शुरुआत में 10-20 लाख रुपये का लेनदेन समय पर किया गया, जिससे पीड़ित को आरोपियों पर भरोसा हो गया।
इसके बाद रवि राणा ने संदीप की मुलाकात हरियाणा के सोनीपत स्थित सनशाइन काउंटी निवासी रेनू चौहान से कराई। रेनू ने खुद को एमवे कंपनी में कार्यरत बताया। आरोप है कि उसने ओक्टा फॉरेक्स और मल्टी लेवल मार्केटिंग समेत विभिन्न कारोबार में निवेश कराने के लिए 40-50 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, जुलाई 2023 में उन्हें दुबई भी ले जाया गया। वहां बड़े कारोबार और भारी मुनाफे के सपने दिखाकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया गया। अगस्त 2023 में संदीप ने एक साथ तीन करोड़ रुपये निवेश किए। इसके बाद अलग-अलग समय में उनसे रकम ली गई और कुल निवेश 10-11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
संदीप के अनुसार 29 जनवरी 2026 को आरोपियों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने जब अपनी रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रेनू चौहान और दयावती निवासी सोनीपत (हरियाणा), सौरभ चौहान निवासी गांव सिसाना (बागपत) और रवि राणा निवासी सेक्टर-22 (नोएडा) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- --
रकम नहीं मिली तो आत्महत्या की बात कही
पीड़ित संदीप गोयल ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उनकी एक बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।