{"_id":"69d56d6c0a9c065ba4038265","slug":"angered-by-the-societys-problems-abvp-members-raised-slogans-against-the-officials-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17511-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोसायटी की समस्याओं से नाराज आविप अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोसायटी की समस्याओं से नाराज आविप अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में समस्याओं से नाराज लोग मंगलवार को आवास विकास कार्यालय पहुंचे। वहां पर जब लोगों को अधिकारी नहीं मिले तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि बाद में अधीक्षण अभियंता के न होने की जानकारी हुई तो ज्ञापन सौंपा।
सोसायटी निवासी कैलाश शर्मा ने बताया कि परिषद के विद्युत खंड दो के अधिशासी अभियंता वीपी सिंह एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह से मिलने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर जानकारी हुई कि अधिकारी लखनऊ गए हुए हैं। सोसायटी अध्यक्ष एएन त्रिपाठी ने बताया कि यूपीपीसीएल को विद्युत हस्तांतरण मामले में और खराब ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को जब निवासी उनके कार्यालय पहुंचे तो वहां भी नहीं मिले ऐसे में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता एके मित्तल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। निवासियों ने सोसायटी के जर्जर भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, क्लब हाउस की लिफ्ट, जर्जर वाटर टैंक की मरम्मत आदि समेत काफी शिकायतों की सूची सौंपी। अधीक्षण अभियंता ने जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर उपाध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव देवेंद्र कुमार पाल, शंकरलाल वत्स, सतेंद्र चौहान, यशवंत सिंह, अमित तिवारी, कांता प्रसाद बंदूनी, अरुण श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, ओपी वर्मा और सुधीर आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos