सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi Police 'Safe City Project' Staff Member Injured During Mobile Snatching Incident

Ghaziabad News: मोबाइल छिनैती के बाद दिल्ली पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट की महिला कर्मी का हाथ किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police 'Safe City Project' Staff Member Injured During Mobile Snatching Incident
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट की कंप्यूटर ऑपरेटर लोनी के निस्तौली निवासी आशी डागर से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल छीना। जब उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ा तब आरोपी ने धारदार हथियार से हाथ पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। खून से लथपथ महिला जीटीबी अस्पताल पहुंची लेकिन पुलिस केस बताकर उनका इलाज ही नहीं किया गया। निजी क्लीनिक में इलाज के बाद पुलिस को शिकायत दी। घटना चार अप्रैल की शाम को हुई। पुलिस ने छह अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos


आशी डागर ने पुलिस को बताया कि वह एनईसी कंपनी में ऑपरेटर हैं। उनकी कंपनी दिल्ली पुलिस के साथ सेफ सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी डीसीपी सीलमपुर के कार्यालय में है। चार अप्रैल की शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थीं। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थीं। उसी समय कॉल आई तो उन्होंने मोबाइल फोन बैग से निकाला तो बाइक पर बदमाश आया और फोन छीनने के लिए झपट्टा मारा। बदमाश का उन्होंने हाथ पकड़ा और फोन नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक सवार बदमाश ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया लेकिन बचाव के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इससे नुकीले हथियार ने हाथ को बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि बदमाश मौके से भाग गया। खून से लथपथ हालत में वह पास के क्लीनिक पहुंची लेकिन पुलिस केस बताकर वापस भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जब वह थाने पहुंची तब पुलिसकर्मियों ने पहले इलाज कराने की बात कही। इसके बाद वह दिल्ली जीटीबी पहुंची तब फिर वहां भी डॉक्टरों ने पुलिस केस बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने निजी क्लीनिक में ही इलाज कराया। उनके हाथ में नौ टांके आए।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाज न मिलने के आरोप की जांच की जाएगी। साक्ष्य मिलने पर रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed