{"_id":"6a7394e46cea2c6c72025f41","slug":"arrival-of-fruits-and-vegetables-affected-by-ban-on-heavy-vehicles-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22329-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भारी वाहनों पर रोक से फल-सब्जी की आवक हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भारी वाहनों पर रोक से फल-सब्जी की आवक हुई प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फल व सब्जियों की आवक तीस प्रतिशत तक हुई कम
- सभी सब्जियों में 10 से 20 रुपये की आई महंगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक का असर अब फल और सब्जी मंडियों पर भी पड़ने लगा है। सब्जियों की गाड़ियां हापुड़ और मोदीनगर से आवक बंद हो गई है, अलीगढ़ और हाथरस से कुछ गाड़ियां आ रही हैं। ट्रकों की आवाजाही प्रभावित होने से शहर में फल और सब्जियों की आवक करीब 30 प्रतिशत तक कम हो गई है।
मंडी में फल विक्रेता फैजल का कहना है कि बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाली फल व सब्जियों की खेप समय पर नहीं पहुंच पा रही है। कई ट्रकों को डायवर्जन और लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे परिवहन लागत बढ़ने से आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि चौसा आम की पेटी पहले 2200 रुपये में मिलती थी। अब वही 2700 रुपये में खरीदनी पड़ रही है। इसकी वजह से ग्राहकों को अब 120 की जगह 150 रुपये किग्रा बेचना पड़ रहा है। इसी तरह अमरूद -140 की जगह 150, नाशपाती -160, अनार 180 के बजाय 200, सेब 200 से 300 रुपये में मिल रहा है। गोल्ड एप्पल 150 और रॉयल एप्पल 200 रुपये किलो बिक रहे हैं। वहीं, 50-60 रुपये दर्जन बिकने वाला केला अब 70-75 रुपये में बिक रहा हैं। व्यापारियों का कहना है कि रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर प्रतिबंध हटने के बाद आवक सामान्य होने की उम्मीद है। इसके बाद बाजार में आपूर्ति बढ़ने के साथ फल और सब्जियों के दाम भी सामान्य स्तर पर लौट सकते हैं।
मंडी निरीक्षक श्वेता सिंह ने बताया कि पिछले महीने की तुलना में सब्जियों और फलों के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। आम तौर पर इस मौसम में बारिश की वजह से भी दाम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सब्जी थोक भाव प्रति किग्रा फुटकर भव रूट डायवर्जन से पहले फुटकर के भाव
तोरी 35 रुपये 40 से 50 30 रुपये
करेला 30 रुपये 40 रुपये 20 से 30 रुपये
परवल 30 रुपये 50 से 60 रुपये 40 रुपये
कद्द् 25 रुपये 30 से 40 रुपये 20 रुपये
बींस 45 से 55 रुपये 60 से 80 रुपये 40 से 50 रुपये
भिंडी 30 से 50 रुपये 60 रुपये 40 रुपये
लौकी 20 से 30 रुपये 40 रुपये 20 रुपये
-- -- -- -- -- -
नोट- भाव प्रति किलो के हिसाब से हैं